सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने वृद्धा को दिया नया जीवन
सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। जिले के सदर अस्पताल ने गंभीर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए 78 वर्षीय महिला के स्टेज-4 हार्ट अटैक का सफल उपचार कर मिसाल पेश की है। रघुनाथ पुरी मोहल्ला, वार्ड संख्या 22 की रहने वाली अन्नपूर्णा मिश्रा अत्यंत नाजुक हालत में अस्पताल लाई गई थीं, जहां चिकित्सकों की तत्परता और टीम वर्क से उन्हें नया जीवन मिला। बताया गया कि 25 मार्च की रात करीब एक बजे महिला को अचानक तेज सीने में दर्द, सांस लेने में गंभीर तकलीफ और बेचैनी की शिकायत हुई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि शहर के निजी क्लिनिकों ने भर्ती लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया, जहां उन्हें बिना देर किए आईसीयू में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही आईसीयू प्रभारी डॉ. मृत्युंजय कुमार तुरंत अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.