साहिबगंज, मई 7 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित डीइआइसी भवन में लगा लिफ्ट पिछले कई दिनों से बंद है। इसके चलते एचआइवी जांच के लिए आने वाले गर्भवती महिलाएं व दिव्यांग मरीजों को उपरी मंजिल पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। दरअसल, एचआइवी के लिए एआरटी सेंटर, दंत विभाग को डीइआइसी भवन के उपरी मंजिल में शिफ्ट किया गया है। इसमें गर्भवती महिलाओं का एचआइवी जांच के लिए एआरटी सेंटर भेजा जाता है। मरीजों की शिकायत है कि लेकिन यहां लिफ्ट रहने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को इन दिनों सीढ़ी से चढ़ना पड़ रहा है। अस्पताल सूत्रों का दावा है कि लिफ्ट सही है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था फेल, सफाई के नाम पर डकैती लेकिन तत्काल उसे बंद करके रखा गया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिनों से लिफ्ट बिना किसी वजह के बंद है। इधर, अस्पताल मैनेजर अमन पांडे ने बताया ...