मधेपुरा, अप्रैल 2 -- संवाद सूत्र।गर्मी का दौड़ शुरू हो गया हैं। लोग उल्टी - दस्त,सर्दी,खांसी,बुखार आदि बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। सदर अस्पताल सहित निजी नासिंग होम में इलाज कराने के लिए मरीजों कि भीड़ बढ़ गयी है। बुधवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के दोनों शिफ्टों में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर करीब छह सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया हैं। बुधवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने के लिए मरीजों कि भीड़ लगी रही। ओपीडी के जनरल कक्ष में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों में ज्यादातर सीजनल बीमारियों से पीड़ित पाए गए। ओपीडी के जनरल कक्ष में बुधवार को चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। ओपीडी के जनरल कक्ष में इलाज करते चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज स...