हाजीपुर, अप्रैल 21 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज कतारबद्ध खड़े थे और चिकित्सक मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दे रहे थे। बिजली गुल होते ही ओपीडी में चिकित्सक से लेकर मरीज गर्मी से परेशान दिखे। बिजली अचानक गुल होते ही अस्पताल कर्मियों ने पता किया तो बताया गया है कि वायरिंग में फॉल्ट आने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई है। अस्पताल प्रबंधक ने तुरंत अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन को फॉल्ट दुरुस्त करने को कहा। इलेक्ट्रीशियन के प्रयास से फॉल्ट का मरम्मत कर अपराह्न 01 बजे बिजली सप्लाई बहाल किया गया लेकिन फिर अस्पताल परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर का फ्यूज वायर जल गया जिससे अस्पताल के ओपीडी में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- सदर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.