अररिया, दिसम्बर 30 -- अररिया, संवाददाता सदर अस्पताल परिसर की चहारदीवारी के क्रम में उत्तरी प्रवेश द्वार को बंद करने के कथित प्रयास को लेकर आस पास के मोहल्ले वासियों में नाराजगी व्याप्त है। पूर्व की भांति गेट को खुला रखने की अर्जी लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 25 के नगर पार्षद आबिद हुसैन अंसारी के नेतृत्व में खलीलाबाद और गाछी टोला के कुछ लोगों का एक शिष्ट मंडल डीएम से मिला और उन्हें आवेदन सौंपा। आवेदन में दो दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। डीएम विनोद दुहन को दिए आवेदन में कहा गया है कि सदर अस्पताल परिसर में प्रवेश के लिए उत्तरी ओर आपातकालीन गेट बहुत आवश्यक है। क्योंकि इसी मार्ग से गाछी टोला, खलीलाबाद, भगत टोला, ककोड़वा और मीर नगर आदि के मरीज इमरजेंसी की हालत में अस्पताल पहुंचते रहे हैं। ये भी कहा गया है कि बीते दिनों जब अस्पताल के एक भा...