आरा, फरवरी 3 -- आरा, हिप्र.। सदर अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों के साथ एडीएम शशि शेखर ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए गए। एडीएम ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से अपनी ड्यूटी करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में निजी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए किसी प्रकार के निजी एजेंटों को अस्पताल परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को पर्ची लिखते समय यह सुनिश्चित करें कि दवाएं अस्पताल के औषधि भंडार में उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़े।...