जमुई, फरवरी 12 -- जमुई । निज संवाददाता जिला वासियों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कड़ा कदम उठाया है। सदर अस्पताल परिसर से बिचौलियों (दलालों) के सिंडिकेट को उखाड़ फेंकने के लिए अब 30 होमगार्ड जवानों की तैनाती कर दी गई है। बताते चलें कि सदर अस्पताल से अक्सर आने वाली बिचौलियों की शिकायतों और मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की मांग की थी। इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। फिलहाल एक दर्जन होमगार्ड के जवान सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त हुये है जल्द ही अन्य जवान भी मोर्चा संभालेंगे। क...