कटिहार, मई 3 -- कटिहार निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जिले के सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा निजी अस्पतालों-पैथोलॉजी लैब द्वारा मनमानी वसूली, गलत इलाज और गलत रिपोर्ट के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने को लेकर सिविज सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। संस्था के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार साह ने मांगों के संबंध में बताया कि नवजात शिशु एवं गंभीर रोगियों के लिए वेंटीलेटर की व्यवस्था, रोगियों की समुचित जांच हेतु सीटी स्कैन, एमआरआई एवं अन्य आधुनिक जांच उपकरणों की पर्याप्त सुविधा, जिले में संचालित फर्जी पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं की जांच कर उन पर रोक लगाने की दिशा में डी आई एवं जिला चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई करने आदि हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.