जामताड़ा, नवम्बर 23 -- सदर अस्पताल की बदहाली पर भाजपा नेत्री बबीता झा ने स्वास्थ्य मंत्री पर किया हमला जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने रविवार को जामताड़ा सदर अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती मरीजों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अस्पताल की बदहाली को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जिस क्षेत्र से हमारे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री आते हैं, वहीं की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल में प्रवेश करते ही कई समस्याएं दिखाई देती हैं चाहे डॉक्टरों की अनुपस्थिति हो या सफाई की कमी, व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसकी दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.