औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 12 कैप्शन- औरंगाबाद सदर अस्पताल के पुराने भवन में छत का एक हिस्सा गुरुवार को टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय यहां पर कोई मरीज नहीं था। इसके ठीक बगल में मरीजों को भर्ती करने के लिए एक वार्ड संचालित होता है और पूरे दिन यहां पर स्ट्रेचर लगा रहता है। बाहर से घायल और बीमार मरीजों को इसी रास्ते से होकर अंदर इलाज के लिए ले जाया जाता है। आईसीयू और इमरजेंसी सेवा तक पहुंचने के लिए यह प्रमुख रास्ता है। छत का हिस्सा टूटकर गिरने से यहां हड़कंप मच गया और मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। बताया गया कि इस जर्जर भवन को हटाकर नए भवन का निर्माण होना है लेकिन फिलहाल यह काम लंबित पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...