मुंगेर, मार्च 23 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र, सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष पहल की गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए अब अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवा को पूरी तरह सुदृढ़ कर दिया गया है। वर्तमान में यहां प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक दो पालियों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।​समय सारिणी का पालन अनिवार्यःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि मरीजों के हित में ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल उपाधीक्षक और प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए गए हैं। डॉ. राजू के अनुसार, ओपीडी वह माध्यम है जहां बिना भर्ती हुए मरीज को विशे...