धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद, संवाददाता। सदर अस्पताल की एमएनसीयू (मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में गंभीर रूप से बीमार नवजात का सफल इलाज कर उसे जीवन दिया गया। नवजात की मां अन्नु कुमारी ने भावुक होकर कहा कि एमएनसीयू के डॉक्टर और सभी स्वास्थ्यकर्मी उनके लिए भगवान के समान हैं। बेहतर इलाज की बदौलत उनके नवजात को जिंदगी मिली है। अन्नु कुमारी और उनके पति किशोर साव के नवजात को सीवियर नियोनेटल सेप्सिस हो गया था। परिजन इलाज के लिए 16 जून को जमुई से देवघर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया, लेकिन 22 जून की रात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। एमएनसीयू के प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात 22 जून को एमएनसीयू में भर्ती हुआ, तब उसे तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और हाथ-पैरे में स्किन डिसऑर्डर की समस्य...