साहिबगंज, दिसम्बर 24 -- साहिबगंज। जनहित एवं आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने बीती रात्रि में सदर अस्पताल का आकस्मिक रात्रि निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने आपातकालीन वार्ड, आईपीडी वार्ड, केंद्रीय प्रयोगशाला, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एसएनसीयू, पीएनसी वार्ड, ब्लड बैंक तथा जिला अस्पताल भंडार का क्रमवार निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग तथा ब्लड बैंक के कुछ कर्मी ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए। इसे गंभीर कर्तव्यहीनता मानते हुए सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, अस्पताल भंडार में उपलब्ध क्लिनिकल उपकरणों एवं चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.