रामगढ़, अक्टूबर 5 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने रविवार को रामगढ़ जिला भ्रमण के दौरान सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान देवेश तिवारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीजों को मिलने वाले लाभ, उपचार व्यवस्था और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और ...