बांका, जुलाई 20 -- बांका, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने रविवार की रात 11:30 बजे से सोमवार तड़के लगभग 2:00 बजे तक सदर अस्पताल, बांका का औचक निरीक्षण किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- अब सदर अस्पताल में रात के समय भी मिलेगी इमरजेंसी सेवानिरीक्षण का विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने विशेष रूप से महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रसूता एवं अन्य महिला मरीजों को यथासंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि अनावश्यक रेफरल...