मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल की ओपीडी में दवाओं की उपलब्धता को लेकर मरीजों के बीच पैदा हो रहे भ्रम को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने दवा काउंटर प्रभारी रविंद्र कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। दरअसल, ओपीडी परिसर में दो अलग-अलग दवा सूची बोर्ड लगे हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि प्रभारी द्वारा बोर्ड पर केवल तारीख बदली जा रही थी, जबकि दवाओं की सूची पुरानी ही छोड़ दी गई। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में दवा काउंटर पर लंबी लाइन इस बड़ी लापरवाही के कारण मरीजों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा था। एक बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.