सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश
गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार ने जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके अस्पताल पहुंचते ही परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निबंधन काउंटर, ओपीडी, प्रतीक्षालय, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई, व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सुविधा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.