नवादा, मई 31 -- नवादा में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रोगी कल्याण समिति के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे।

निरीक्षण की प्रक्रिया समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक के ठीक बाद समिति के सदस्यों ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी व नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी सहित राजेन्द्र प्रसाद उर्फ ज्योति पासवान, मंजू चंद्रवंशी, निशा राजवंशी, नंद किशोर चौरसिया व अरविंद कुमार गुप्ता तथा डॉ.कौशल कुमार के अलावा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय साव शामिल थे। ​निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की कई गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई। इमरजेंसी विभाग में कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का दूर से ह...