गोड्डा, अप्रैल 29 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कमरों और विभागों में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज व्यवस्था की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी देखी गई। जहां कमी पाई गई, वहां संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।इसके यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल परिसर में लगेगी हाई मास्ट ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.