चाईबासा, फरवरी 15 -- सदर अस्पताल का ओपीडी कल से नए भवन में चलेगा चाईबासा। सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित भवन में सोमवार से ओपीडी चलेगा। यह जानकारी अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुराने ओपीडी में मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसलिए ओपीडी में चलने वाले सभी विभाग नए भवन में चलेगा। उन्होंने बताया कि ओपीडी के सभी चिकित्सक भी अब नए भवन में बैठेंगे। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच, ओटी सभी नए भवन में चलेगा। उन्होंने इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले लोगों से अब नए भवन में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए भवन में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...