लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीज को स्वास्थ्य विभाग नए साल में गुणवत्तापूर्ण व संक्रमण मुक्त मॉड्यूलर ओटी का सौगात उपलब्ध कराने की तैयारी में है। सदर अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ व सर्जन चिकित्सक के परामर्श के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन पूर्व से संचालित ओटी को गुणवत्तापूर्ण व संक्रमण रहित मॉड्यूलर ओटी बनाने की तैयारी कर रहा है। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम तल पर संचालित ओटी में अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ संक्रमण रहित बनाने के लिए पूरे एरिया को सिर्फ और सिर्फ ओटी वार्ड में तब्दील किया जाएगा। संक्रमण के लिहाज से ओटी एरिया में संचालित अल्ट्रासाउंड ओपीडी को भी बाहर अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉड्यूलर ओटी ...