हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल के लिए शुक्रवार शोक भरा दिन साबित हुआ। गुरुवार की रात ओपीडी में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी कपिल देव पासवान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। कर्मचारी के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक व्याप्त हो गया है। कर्मचारी कपिलदेव के निधन पर सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कपिलदेव पासवान कार्यकुशलता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से अस्पताल परिवार को काफी क्षति हुई है। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा के बाद ओपीडी समेत कार्यालयों को शोक में बंद कर दिया गया, लेकिन इमरजेंसी सेवा बहाल थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कर्मचारी संघ के जिलाध...