देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए डीसी ने सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण को लेकर आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों के टीकाकरण के लिए एक ठोस माइक्रोप्लान तैयार किया जाए। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित होगा और बच्चिय...