सदर अस्पताल आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का किया निरीक्षण
धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। नीति आयोग की टीम ने गुरुवार को धनबाद सदर अस्पताल परिसर में डीएमएफटी मद से बनाए गए आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया। आधा घंटे तक टीम के सदस्य रहे। टीम ने आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र में उपलब्ध बेड, पोषण आहार, दवाइयों के साथ अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से भी विभिन्न जानकारी प्राप्त की। कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली पोषण सेवाओं और उनके स्वास्थ्य सुधार की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। उसके बाद नीति आयोग की टीम चली गई। जानकारों का कहना है कि मौके पर डीएमएफटी प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.