चाईबासा, सितम्बर 5 -- चाईबासा, संवाददाता। हत्या या आत्महत्या, दुर्घटना या फिर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इन सवालों का जवाब तलाशने वाली पोस्टमार्टम व्यवस्था खुद बदहाल संसाधनों के बीच संचालित हो रही है। पश्चिमी सिंहभूम जैसे बड़े जिले के सदर अस्पताल चाईबासा में पोस्टमार्टम के लिए न तो समर्पित सरकारी स्टाफ हैं और न ही पर्याप्त प्रशिक्षित सहायक कर्मियों की व्यवस्था। ऐसे में यह बेहद संवेदनशील और चिकित्सा-कानूनी प्रक्रिया रोस्टर के आधार पर तैनात डॉक्टरों व वर्षों से सहयोग करते आ रहे बाहरी व्यक्तियों के भरोसे चल रही है। विडंबना यह है कि एक शव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर के अलावा करीब पांच सहयोगी कर्मियों की आवश्यकता होती है। शव को मोर्चरी से निकालने, पोस्टमार्टम टेबल तक पहुंचाने, प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर की सहायता करने, आवश्यक उपकरणों को संभ...