मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कत और आपूर्ति नहीं होने के कारण सदर अस्पताल में मरीज के लिये चल रहा मेस बंदी के कगार पर है। मरीजों को तीन रोज़ से खाने में न तो रोटी दी जा रही है और न भुजिया-पापड़ । अगर सोमवार शाम तक सिलेंडर नहीं मिला तो मरीजों को मंगलवार से खिचड़ी चोखा खिलाई जाएगी। सदर अस्पताल मोतिहारी में मरीज को भोजन, नाश्ता सहित चाय बिस्किट की आपूर्ति जीविका दीदी के माध्यम से होती है।करीब हर रोज सौ से अधिक मरीजों का खाना बनता है।जिसमें एक टाइम रोटी और भुजिया साथ में पापड़ भी दिया जाता था।मगर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से जीविका का मेस संकट में है। गैस बचाने व मरीज की भोजन ,नाश्ता मिलता रहे इसको लेकर फिलहाल रोटी भुजिया और पापड़ बनाना बंद कर दिया है। मेस संचालक ने बताया कि सिलेंडर यहां व्यवसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.