सदर अस्पताल : इलाज के दौरान अधेड़ श्रद्धालु की मौत
देवघर, अगस्त 7 -- देवघर। श्रावणी मेला के दौरान देवघर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक अज्ञात अधेड़ श्रद्धालु की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर ने सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी। यह भी पढ़ें- 7 दिनों में 10.05 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर किया जर्लापणपुलिस प्रक्रिया सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक श्रद्धालु की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए विभिन्न तकनीकी माध्यमों के साथ अन्य आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व लापता श्रद्धालुओं से संबंधित सूचनाओं का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके और परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.