सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। विश्व लंग्स कैंसर दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सीतामढ़ी ने फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। अस्पताल के कैंसर विभाग ने निर्णय लिया है कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की काउंसलिंग और स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि लंग कैंसर के जोखिम कारकों की पहचान कर लोगों को समय पर जागरूक किया जा सके।

कैंसर के मामलों में वृद्धि कैंसर विभाग के चिकित्सक डॉ. दीपक और डॉ. ज़ाकिया ने बताया कि हाल के वर्षों में लंग कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसके पीछे वायु प्रदूषण और धूम्रपान सबसे बड़े कारण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए लोगों को निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना चाहिए। साथ ही युवाओं में ...