साहिबगंज, अप्रैल 29 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के ओपीडी से बुधवार को दोपहर तीन बजे से पहले ही कई डॉक्टर चल दिये। ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक है। अस्पताल के डॉक्टरों पर निगरानी के लिए सीएस पिछले कुछ समय से नियमित रूप से दोपहर तीन बजे तक सदर अस्पताल में रहते हैं। चर्चा है कि किसी वजह से बुधवार को सीएस अस्पताल में नहीं थे। इसी का फायदा उठाया गया। इसके चलते इलाज के लिए ओपीडी पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। इसके चलते दूर दराज से आए मरीज व उसके परिजनों को काफी परेशानी हुई। दोपहर 02:50 बजे तक ओपीडी खाली हो गया था। हालांकि मनोचिकित्सक ही ओपीडी में डटे थे। जबकि सामान्य मरीज डॉक्टर के लिए भटकते रहे। कुछ मरीज को इमरजेंसी में मौैजूद डॉ. मोहन मुर्मू ने जांच कर इलाज किया । इससे मरीजों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।फोटो: 119, सदर अस्पताल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.