भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में कभी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर्मचारी नहीं रहते हैं तो कभी सर्वर डाउन हो जाता है। इन सबका खामियाजा मरीजों को इंतजार के रूप में भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को सदर अस्पताल के एक और खराब सिस्टम ने दर्जनों महिलाओं को बिना दवा लिए वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, सदर अस्पताल के मॉडल हॉस्पिटल में संचालित दवा वितरण केंद्र पर महिलाओं के लिए बनाए गये काउंटर का प्रिंटर खराब हो गया। लिहाजा महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद भी दवा नहीं मिली तो वे बिन दवा लिए ही वापस चली गईं। इसके बाद पुरुषों वाले लाइन में महिलाओं को लगने को बोला गया तो देखते ही देखते 50 से 70 मीटर लंबी लाइन लग गई। इस दौरान आपाधापी के बीच हंगामे की स्थिति बन गयी। करीब 35 से 40 महिलाएं बिन दवा लिए ही चली गईं। वहीं अपने नवजात बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.