चाईबासा, जून 6 -- चाईबासा। प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के अथक प्रयास से सदर अस्पताल , चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस साईड के वर्षों से बंद गेट को पुनः खोल दिए जाने से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है। उस स्थान पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक रिवॉल्विंग गेट तथा सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कर दिए जाने के बाद शुक्रवार को देर शाम को स्थानीय लोगों ने त्रिशानु राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

स्थानीय समस्याएँ गेट अचानक बंद कर दिए जाने के कारण अस्पताल में जाने वाले मरीजों और वहां भर्ती मरीजों के परिजनों एवं तिमारदारों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से अस्पताल जाने और आने के लिए काफी दूरी तय कर पूरा घूमकर मेन गेट से जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी असुविधाओं का सामना ...