मुंगेर, मई 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मुंगेर जिले की सभी थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रहने की संभावना है। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, पटना के निर्देश पर स्थानीय संगठन ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय बंद की घोषणा की है। ​इस बीच, आम लोगों को होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पूरी तरह खुले रहेंगे। सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर नियमित सेवाएं जारी रहेंगी।​दुकानें यह भी पढ़ें- हड़ताल की सफलता को लेकर संघ ने की बैठक बंद रहने के दौरान टकराव या क...