कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में सदर्न क्लब ने यूनिक क्लब को पांच विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में यूनिक क्लब ने 39.3 ओवर में 191 रन बनाए। टीम की ओर से अनंतदीप सिंह ने 44 रन, अक्षय शुक्ला ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने चार, कृष्णा बाली ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी सदर्न क्लब ने 32 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कृष्णा बाली ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कृष शर्मा ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में रितिक पाल ने दो व मंदीप सिंह ने एक विकेट लिया। कृष्णा बाली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.