कानपुर, जून 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ओलंपिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदर्न क्लब को सात विकेट से पराजित कर खिताब जीता।सप्रू स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से शुभदीप आनंद ने 37 रन और कृष्णा बाली ने नाबाद 74 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिकेत कुमार ने सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी ओलंपिक क्लब ने 26.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आकाश यादव ने 31 रन, आयुष ने 26 रन और लक्ष्य यादव ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित औ...