नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा। सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सदरपुर कॉलोनी निवासी संजीव मिश्रा ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा पांच दिसंबर से गायब है। अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...