गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत गाजियाबाद महानगर की ओर से चल रहे नगर खेल कुंभ के तहत रविवार को रईसपुर खेल परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने आठ टीमों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सदरपुर एकेडमी की टीम प्रथम विजेता रही। द्वितीय स्थान पर रुद्र एकेडमी और तीसरी विजेता टीम रईसपुर एकेडमी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि खेल का अभ्यास करना और पूरी लगन के साथ खेलना एक सकारात्मक संदेश है, लेकिन खेलने से पहले अपने स्वास्थ्य की भी समीक्षा करें। पौष्टिक आहार के साथ समय से सोना, समय से उठना और मोबाइल का कम से कम उपयोग करें, जिससे खिलाड़ियो का स्वास्थ्य अच्छा रहे और अपने खेल को बेहतर ढंग से खेल सकें। प्रांत मीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.