मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मिर्जापुर। चाची और चचेरी बहन की मौत से सदमे में आकर प्रयागराज की किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जिले के हंडिया के डाड़ी शाहपुर निवासी मौजीलाल की पुत्री 17 वर्षीय वंदना प्रयागराज में पढ़ाई करती थी। उसकी चाची सुशीला देवी और चचेरी बहन दीपा की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वंदना उन्हें देखने गई थी, जिसके बाद से वह सदमे में आ गई थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सात बजे वंदना ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह भी पढ़ें- किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अचेतावस्था में पास के अस्पताल में ले गए। यहां से डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.