लखनऊ, मार्च 22 -- नगर निगम सदन रविवार को सियासी टकराव का अखाड़ा बन गया। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक, तंज और पलटवार से माहौल गरमा गया। कमेटियों के गठन के मुद्दे से शुरू हुई बहस देखते ही देखते सियासी इतिहास और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। कमेटी के मुद्दे पर भड़की बहसकांग्रेस पार्षद ममता चौधरी ने सवाल उठाया कि पहले विकास कार्यों के लिए समितियां बनती थीं, जिनमें सत्ता और विपक्ष दोनों को जगह मिलती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया ठप है। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि वह कमेटी बना देंगी, जिसमें 10 कांग्रेस और 10 सपा पार्षद होंगे। यह कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे, क्योंकि कांग्रेस के पास केवल दो पार्षद हैं। इसी पर ममता चौधरी भड़क गईं और बोलीं आज मेरी हंसी उड़ा लीजिए, लेकिन वक्त बदलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.