पटना, जुलाई 21 -- विधानसभा में सरकार पर विपक्ष से अधिक हमलावर सत्तापक्ष के ही सदस्य हो रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की पहली पाली में कई ऐसे मौके आए जब विपक्ष से अधिक सत्तारूढ़ दलों के सदस्यों ने ही सरकार के मंत्रियों को कठघड़े में खड़ा कर दिया। इससे सरकार की स्थिति असहज दिखी। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा ने तो कड़ी टिप्पणी करते हुए यहां तक कह दिया कि सरकार पढ़ा रही है कि बहला रही है। दरअसल शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जवाब दे रहे थे। उनके जवाब से असंतुष्ट जिवेश मिश्रा ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सिर्फ दो कमरों में 565 बच्चों की पढ़ाई हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों को पढ़ा रहे हैं कि बहला रहे हैं। जिवेश ने कहा कि यह केवल एक विद्यालय की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में ऐसे कई स्कूल हैं...