मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभा भवन में सोमवार को प्रखंड प्रमुख मो. नूर आलम की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से सकरा को अनुमंडल बनाने और रेफरल अस्पताल सकरा को अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने के प्रस्ताव की सदन में स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव को जिला प्रशासन और सरकार स्तर पर भेजने का भी निर्णय लिया गया। विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारी और प्रखंड के जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय बनाकर जनकल्याण का काम करें। दो साल से मामला सदन में उठाने के बाद समाधान नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। बैठक में प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव लाया, जिसपर सदन ने सहमति दी। पंचायतों में लगी सोलर लाइट के आधे से अ...