धनबाद, फरवरी 27 -- झारखंड विधानसभा में गुरुवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार से सवाल किया। उन्होंने धनबाद में हालिया आपराधिक घटनाओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही हो और विधायक का आवास सुरक्षित न हो, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि बुधवार को धनबाद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह न केवल न्यायिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। बल्कि कानून के राज को खुली चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय जैसे संवेदनशील और संरक्षित माने जाने वाले स्थान को यदि अपराधी निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं। यह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। रागिनी सिंह ने सदन में यह भी ...