मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद छकौड़ीलाल साह सभागार में शनिवार को प्रमुख मधुमाला कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। सदन में बिजली और नल जल का मुद्दा छाया रहा। मंगुरहिया पंचायत के मुखिया पप्पू तिवारी ने बिजली और नल जल का मुद्दा उठाया। पारू उत्तरी पंचायत के समिति सदस्य वसी आलम प्यारे भाई और मोहजमा पंचायत के समिति सदस्य अशोक कुमार ने प्रखंड के काजी महम्मदपुर निवासी सह आजादी के दिवाने शेख रहमतुल्लाह को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिलाने की मांग की। वसी आलम प्यारे भाई ने कहा कि पारू-जाफरपुर मार्ग में रेलवे ओवरब्रिज के पास आए दिन छिनतई की घटना हो रही है। उन्होंने उक्त स्थान पर पुलिस गश्त की मांग की। राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव और साहेबगंज के विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.