महोबा, दिसम्बर 23 -- महोबा, संवाददाता। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमएलसी ने सदन में उच्च शिक्षा से जुड़ी छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग सहित जिला मुख्यालय में ओडीटोरियम के निर्माण की मांग उठाई है। विधान परिषद शीतकालीन सत्र में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिला मुख्यालय में शासकीय कार्यो के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत बहुउद्देशीय प्रेक्षाग्रह की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही बालिका छात्रावास न होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिले में बालिका छात्रावास न होने के कारण गा्रमीण क्षेत्रों से पढ़ाई करने के लिए आने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई छात्राओं की पढ़ाई बीच में छूट रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.