सदन में गूंजा चौडगरा-घाटमपुर फोर लेन का मामला
फतेहपुर, अगस्त 5 -- फतेहपुर। दोआबा को कानपुर व इटावा से जोड़ने वाले चौडगरा-घाटमपुर मार्ग का मामला सदन में गूंजा। विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने मामला सदन में उठाने के साथ ही इस मार्ग का निर्माण कराए जाने की आवाज उठाई। साथ ही मार्ग बनने से होने वाले फायदों को भी गिनाया गया, बताते हैं कि यह मार्ग 2017 में फोर लेन होने के लिए प्रस्तावित हुआ था जिसकी दो बार टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है लेकिन बजट नहीं मिल सका। सिकंदरा घाटमपुर चौडगरा स्टेट हाईवे को फोर लेन किए जाने के लिए वर्ष 2017 में प्रस्ताव हो गया था, जिसके बाद 2021 में इसका काम करवाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कराई गई, लेकिन बजट न पास होने के कारण कार्यदायी संस्था द्वारा काम को शुरू नहीं किया जा सका। जिसके बाद गत वर्ष इस मार्ग के उच्चीकरण के लिए एक बार फिर से टेंडर प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.