चंदौली, मार्च 19 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज से सांसद कुंवर छोटेलाल सिंह खरवार ने संसद में अनोखे अंदाज में अपने क्षेत्र की समस्या को उठाया। उन्होंने सदन में गीत के माध्यम से नौगढ़ और चकिया क्षेत्र में रेल सेवा शुरू किए जाने की मांग किया। रार्बटसगंज के सांसद का चकिया विधानसभा क्षेत्र भी उनकी संसदीय क्षेत्र में आता है। सांसद ने कहा कि नौगढ़-चकिया क्षेत्र रेल सुविधा से एकदम वंचित है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गीत के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करके सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया। केंद्र सरकार से मांग किया कि नौगढ़ और चकिया को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाया जाय। जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.