लखनऊ, अप्रैल 17 -- ठेकेदारों का साफ-सफाई का दावा पूरी तरह फेल, जमीन पर गंदगी का साम्राज्य ठेकेदार कंपनियों की लापरवाही से जनता त्रस्तलखनऊ, प्रमुख संवाददातानगर निगम सदन में 15 अप्रैल को कूड़ा कलेक्शन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, सत्ता और विपक्ष दोनों ने ठेकेदार कंपनियों को कठघरे में खड़ा किया, लेकिन हालात में रत्तीभर भी सुधार नहीं हुआ। सदन में किए गए दावों की पोल शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में खुलती नजर आई, जहां कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था ने सिस्टम की सच्चाई उजागर कर दी।विधान सभा में नेता विपक्ष के घर के पास कूड़े का अंबारवृंदावन कॉलोनी सेक्टर-10 में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे के घर के बगल में ही कूड़े का अंबार लगा मिला। हालत यह है कि वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। करीब 300 मीटर दूर एक और स्थान पर कूड़े का पहाड़ जमा है। य...