बगहा, जुलाई 24 -- चनपटिया। विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के दौरान चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में कुमारबाग की बंद पड़ी स्टील प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करने की मांग सरकार से की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि कुमारबाग में बियाडा की लगभग 50 एकड़ भूमि पर 127 करोड़ की लागत से निर्मित सेल की यूनिट का 2007 में नींव पड़ी। वर्ष-2019 के जनवरी से अगस्त 2022 तक उत्पादन भी हुआ। लेकिन, उसके बाद से यह यूनिट बंद पड़ी है। वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को हटाने की भी प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: डीएम ने किया मैग्नेसाइट फैक्ट्री का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...