लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले साधु-संतों और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को कर रहे बदनाम: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ विपक्ष खिलवाड़ कर रहा है। जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर उन्हें मिथक बताया, वे आज अयोध्या और आस्था की बात कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली है। इसके बावजूद विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन, अयोध्या धाम और मंदिर को बदनाम करने क...