बोकारो, मार्च 30 -- अंगवाली। विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा के आवास पर रविवार को सदगुरू सदाफल देव महाराज की गुरु गोष्ठी संयोजक पंचानन साव की संयोजन में आयोजित की गई। स्वागत गान व गुरू वंदना से शुरुआत की गई। क्रमवार सभी ने सदगुरू महर्षि सदाफल देव महाराज व प्रथम परंपरा गुरुदेव धर्मचंद महराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित किया गया। गंगा साव ने स्वर्वेद की पाठ किया। दोमंजिला छत पर 'अ' अंकित श्वेतध्वजा फहराया गया। रामप्रवेश मिश्रा, यमुना नायक, बलभद्र नायक, गोपाल दत्ता, इंद्रमोहन नायक, एके जायसवाल, आनंदी मोदक, शारदा देवी, सरिता देवी, मीनू मिश्रा आदि शिष्या भी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...