कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में परम पूज्य महात्मा सर्वेश जी ने कहा इस संसार में सदगुरु से अच्छा कोई मार्गदर्शक नहीं है। उन्होंने कहा उलझन या घबराहट के समय अगर सदगुरु के संदेशों की ओर ध्यान दें और समय समय पर हमे सदगुरु की याद आती रहे तो संकट के समय नैया पार लग जाती है। हरदेव वाणी में भी स्पष्ट कहा गया हैं कि इस संसार में सदगुरु से अच्छा कोई मित्र नहीं है। बाकी सभी का प्रेम झूठा है। सच्चा प्रेम तो सदगुरु का है। सदगुरु की असीम कृपा से इंसानों के जीवन में खुशियाँ किसी ना किसी बहाने से आती जरुर हैं। दातार से यही प्रार्थना करते हैं जो खुशियाँ तूने बक्शी हैं, उसे सदा कायम रखना। संसार में बहुत लोग आज भी ईश्वर के दर्शन के लिए तरह तरह से भक्ति करते हैं लेकिन हम लोगों को तो कलियुग मे...